बालों को लंबा और घना बनाने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, दिखेगा फर्क

अगर आप लंबे और घने बाल चाहते हैं, तो नारियल तेल में एलोवेरा, नींबू का रस और कलौंजी मिला सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा।

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Dec 28, 2023 11:49 IST
बालों को लंबा और घना बनाने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, दिखेगा फर्क

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

लड़कियां हों या लड़के, सभी घने और खूबसूरत बाल पसंद करते हैं। लेकिन हर व्यक्ति को पसंदीदा बाल नहीं मिल पाते हैं। खासकर, आजकल खराब खान-पान, तनाव और लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कोई अपने छोटे, तो कोई पतले बालों से परेशान हैं। इतना ही नहीं, कई लोग डैंड्रफ और इंफेक्शन से भी परेशान रहते हैं। ऐसे में अकसर लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। हालांकि, आप चाहें तो बालों को लंबा और घना बनाने के लिए नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल, बालों को मॉइश्चराइज करता है और जड़ों को मजबूत बनाता है। अगर आप लंबे और घने बाल चाहते हैं, तो नारियल तेल में एलोवेरा जेल, नींबू का रस और कलौंजी मिलाकर लगा सकते हैं। इससे बालों से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होंगी। जानें, बालों को लंबा और घना बनाने के लिए नारियल का तेल कैसे लगाएं (How to Apply Coconut Oil with Aloevera Gel Lemon Juice and Kalonji)-

coconut oil for hair

बालों को लंबा और घना बनाने के लिए नारियल तेल में क्या मिलाएं?

बालों को लंबा और घना बनाने के लिए आप नारियल तेल में एलोवेरा, कलौंजी और नींबू का रस मिलाकर अप्लाई कर सकते हैं।

1. एलोवेरा जेल- Aloevera Gel Benefits for Hair

एलोवेरा जेल सिर्फ हेल्थ या त्वचा के लिए ही नहीं, बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल, बालों को नमी प्रदान करता है। इससे ड्राई बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। एलोवेरा, रूखे और बेजान बालों से छुटकारा दिलाता है। इससे हेयर फॉल कंट्रोल होता है और बालों की ग्रोथ तेज होती है। साथ ही, बालों का वॉल्यूम भी बढ़ता है।

2. कलौंजी- Kalonji Seeds Benefits for Hair

कलौंजी के बीज सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। हालांकि, कलौंजी बालों की कई समस्याओं को भी दूर करती है। अगर आप लंबे बाल चाहते हैं, तो नारियल तेल में कलौंजी के बीज मिला सकते हैं। कलौंजी के बीज रूखे और बेजान बालों की समस्या दूर करते हैं। साथ ही, डैंड्रफ को कम करके हेयर फॉल को कंट्रोल करते हैं। कलौंजी के बीज बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और बालों के झड़ने को रोकते हैं।

इसे भी पढ़ें- 20 की उम्र में कैसे करें अपने बालों की देखभाल? जानें खास हेयर केयर टिप्स

lemon juice for hair

3. नींबू का रस- Lemon Juice Benefits for Hair

नींबू का रस भी नारियल के तेल में मिलाया जा सकता है। नींबू में मौजूद गुण रूसी की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। इससे स्कैल्प इंफेक्शन दूर होता है और बाल मजबूत बनते हैं। इसलिए आप चाहें तो बालों को लंबा और घना बनाने के लिए नारियल तेल में नींबू का रस भी मिला सकते हैं। 

बालों को लंबा और घना बनाने के लिए नारियल तेल कैसे बनाएं?

अगर आप बालों पर नारियल का तेल लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए 2 कटोरी तेल लें। इसमें 2-3 चम्मच कलौंजी के बीज डालें। अब इसे अच्छी तरह से पका लें। फिर इस तेल को छानकर निकाल लें। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल और नींबू का रस मिलाएं। अब आप इस तेल को अपने बालों और स्कैल्प पर लगा लें। आधे घंटे बाद सिर को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे आपके बालों की कई समस्याएं दूर होंगी। साथ ही, बालों की ग्रोथ भी तेजी से बढ़ेगी। लेकिन अगर आपको सिर में इंफेक्शन है, तो इस स्थिति में नींबू के रस का इस्तेमाल करने से बचें। 

Disclaimer