Doctor Verified

New Year Resolution: पाचन-तंत्र को मजबूत बनाने के लिए लें ये 6 न्‍यू ईयर रेजोल्यूशन

नए साल में अगर आप अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आपको अपने डायजेशन को बेहतर करने का संपल्प लेने की जरूरत है। 

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Dec 29, 2023 10:30 IST
New Year Resolution: पाचन-तंत्र को मजबूत बनाने के लिए लें ये 6 न्‍यू ईयर रेजोल्यूशन

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Resolutions to Improve your Digestion Issues: नए साल पर हम में से कई लोग तरह-तरह के रेजोल्यूशन लेते हैं। इन रेजोल्यूशन में खुद को फिट रखना भी शामिल है। इस साल कई लोग अपने पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों से काफी ज्यादा परेशान रहे हैं। खराब पाचन की वजह से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। ऐसे में हमें अपने गट हेल्थ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। बेहतर पाचन के लिए हमें एक निर्धारित रेजोल्यूशन की आवश्यता होती है, जिससे आप  पेट दर्द, कब्ज और एसिडिटी जैसी विभिन्न समस्याओं से बच सकते हैं। अगर आपने आने वाले सालों के लिए अपने डायजेशन इशू को बेहतर करने का संपल्प लिया है, तो उन्हें भूलने के बजाय उनकर कायम रहें। आइए इस लेख में जानते हैं डायजेशन इश्यू को बेहतर करने के लिए किन संपल्प पर कायम रहना जरूरी है? इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की। 

resolution to improve digestion

1. हाइड्रेटेड रहें- Stay Hydrated 

पाचन को दुरुस्त करने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से खाने को पचाने में आसानी होती है। यह मल त्याग की परेशानी को दूर कर सकता है। साथ ही कब्ज की समस्याओं को भी दूर करने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप गट हेल्थ को बेहतर करना चाहते हैं, तो आप प्रतिदिन कम से कम 10-12 गिलास पानी जरूर पिएं। इससे आपका पाचन तंत्र काफी बेहतर ढंग से कार्य कर सकता है। 

2. फाइबर युक्त आहार का करें सेवन- Eat Fiber Rich Foods 

गट हेल्थ को बेहतर करने के लिए फाइबर युक्त आहार का सेवन करना भी जरूरी होता है। फाइबर युक्त आहार के रूप में आप ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालों का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर हो सकता है। इसके अलावा फल, ड्राईफ्रूट्स और चोकर वाले अनाजों को अपने डेली के आहार में जरूर जोड़ें।

3. प्रोबायोटिक्स आहार का करें चुनाव- Eat Probiotics Food 

प्रोबायोटिक्स आहार का सेवन करने से आंत की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसमें आंत के अनुकूल बैक्टीरिया होते हैं, जो एसिडिटी और कब्ज जैसी विभिन्न समस्याओं को दूर रखने में मदद कर सकते हैं।

4. रोजाना एक्सरसाइज करें- Exercise Daily

पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। नियमित रूप से शारीरिक एक्टिविटीज करने से जीआई मार्ग में बैक्टीरिया की विविधता में सुधार किया जा सकता है।

5. कोल्ड-ड्रिंक्स और सोडा से दूर रहें- Stay Away From Cold Drinks and Soda 

इस तरह के ड्रिंक्स में हाई फ्रुक्टोज होता है, जो आपके गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि कॉर्न सिरप, आर्टिफिशियन स्वीटनर्स, कार्बोनेशन, कैफीन, और कैलोरी युक्त ड्रिंक्स से दूरी बनाकर रखें। 

इसे भी पढ़ें- खुश रहने से आपकी सेहत पर क्या-क्या पॉजिटिव प्रभाव पड़ते हैं? बता रहे हैं डॉक्टर

6. भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं- Chew Your Food Properly 

बड़ी संख्या में लोग अपने भोजन को अच्छी तरह से चबाकर नहीं खाते हैं। इस आदत की वजह से  हाइपरएसिडिटी की परेशानी हो सकती है। भोजन को अच्छे से चबाना और छोटे-छोटे टुकड़ों में भोजन करना गट हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। 

अपने गट हेल्थ या पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए आपको इन टिप्स को बेहतर ढंग से फॉलो करने की जरूरत होती है, ताकि आप आगे अपने गट हेल्थ को बेहतर रख सकें। वहीं, अगर आपको पाचन से जुड़ी परेशानियां काफी ज्यादा रहती हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

Disclaimer