Doctor Verified

सुबह जल्दी उठकर जरूर करें ये 5 काम, हमेशा रहेंगे सेहतमंद

सुबह उठने के बाद आपको कुछ जरूरी काम करने पर ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं फिट रहने के लिए सुबह उठने के बाद क्या करें?

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Dec 29, 2023 09:30 IST
सुबह जल्दी उठकर जरूर करें ये 5 काम, हमेशा रहेंगे सेहतमंद

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Morning Tips: सुबह जल्दी उठना किसी टास्क से कम नहीं होता है, लेकिन अगर आप जल्दी उठ जाते हैं तो ये एक अच्छी आदत हो सकती है। जल्दी उठने से आपके कई कार्य समय पर निपट जाते हैं। वहीं, आपका बॉडी भी काफी ज्यादा एक्टिव रहता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपको जल्दी उठने के डबल फायदे हों और आपका शरीर स्वस्थ रहे, तो इसके लिए आपको जल्दी उठने के बाद कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आप रोजाना जल्दी उठकर करते हैं तो आप काफी ज्यादा फिट हो सकते हैं। इस लेख में विस्तार से जानते हैं जल्दी उठने के बाद क्या काम करना होता है हेल्दी? इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की। 

walking benefits

1. सैर पर जाना- Going For Walk 

सुबह जल्दी उठने के बाद रोजाना कम से कम 30 मिनट टहलने के लिए जरूर जाएं। रोजाना सुबह-सुबह टहलने से आपका मेंटल हेल्थ बूस्ट होता है। साथ ही शरीर का वजन भी कंट्रोल हो सकता है। सुबह-सुबह टहलने से या फिर सैर पर जाने से आपको ताजी हवा मिलती है, जो लंग्स हेल्थ के लिए काफी अच्छा हो सकता है।

2. ड्राई फ्रूट्स से दिन की शुरुआत करना- Start Your Day With Dry Fruits 

सुबह-सुबह दिन की शुरुआत भीगे हुए ड्राईफ्रूट्स से करें। अगर आप रोजाना ड्राईफ्रूट्स का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को भरपूर रूप से फाइबर प्राप्त हो सकता है। साथ ही ड्राईफ्रूट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो मेंटल हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप रोजाना बादाम, अखरोट, किशमिश जैसे ड्राईफ्रूट्स को भिगोकर खा सकते हैं।

3. स्ट्रेचिंग करना- Include Stretching in Your Routine 

सुबह जल्दी उठने के बाद स्ट्रेचिंग करने से आपका शरीर फिट रहता है। यह मसल्स को बूस्ट करता है। साथ ही हड्डियों के विकास को भी बेहतर कर सकता है। साथ ही शरीर का वजन भी कम हो सकता है। अगर आप रोजाना सुबह-सुबह स्ट्रेचिंग करते हैं, तो इससे आप लंबे समय तक फिट रहते हैं।

4. ताजी हवा में सांस लेना- Breathe in Fresh Air  

सुबह उठने के बाद कमरे से बाहर निकलकर कुछ समय ताजी हवा में बैठकर सांस लें। ताजी हवा में सांस लेने से आपका मेंटल हेल्थ बेहतर होता है। साथ ही लंग्स भी बेहतर ढंग से कार्य कर सकता है। इतना ही नहीं, इससे ब्लड सर्कुलेशन भी काफी अच्छा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- खुश रहने से आपकी सेहत पर क्या-क्या पॉजिटिव प्रभाव पड़ते हैं? बता रहे हैं डॉक्टर

5. पानी का सेवन करना- Drink Water Daily 

जल्दी उठने के बाद दिन की शुरुआत 1 गिलास पानी के साथ करें। अगर आप दिन की शुरुआत पानी के साथ करते हैं, तो इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहता है। अगर आपको सुबह-सुबह पानी का स्वाद पसंद नहीं आता है या पानी पीने का मन नहीं है, तो आप इसमें नींबू, शहद और हल्दी को मिक्स करके पी सकते हैं। इससे काफी लाभ होगा। पानी पीने के बाद ही चाय या फिर कॉफी का सेवन करें।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Disclaimer