Expert

एसिड रिफ्लक्स की समस्या ठीक करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 विटामिन्स और सप्लीमेंट्स, जानें सोर्स

एसिड रिफ्लक्स की समस्या को दूर करने के लिए आप डाइट में बदलाव कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके उपाय 

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Dec 29, 2023 08:00 IST
एसिड रिफ्लक्स की समस्या ठीक करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 विटामिन्स और सप्लीमेंट्स, जानें सोर्स

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Vitamins and Supplements That Reduces Acid Reflux: खानपान की बदलती आदतों का असर सेहत पर साफ देखने को मिल सकता है। भले ही शुरुआती दिनों में आपको इसके लक्षण दिखाई न दें लेकिन लंबे समय तक खानपान की गलत आदतों का प्रभाव आपके पाचन तंत्र पर पड़ता है। देर रात भोजन करना, जंक फूड का सेवन अधिक करना और ज्यादा मसालेदार आहार खाने की वजह से लोगों को एसिड रिफ्लक्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसमें व्यक्ति को भोजन करने के सीने में जलन (Acid Reflux Problems) और डकार (Heartburn) के साथ भोजन मुंह में आने की समस्या हो सकती है। पाचन क्रिया पर दबाव पड़ता है, तो आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। डायटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि डाइट में किन विटामिन और सप्लीमेंट्स को शामिल कर एसिड रिफ्लक्स (Vitamin and Supplements For Acid Reflux) की समस्या को दूर किया जा सकता है। 

एसिड रिफ्लक्स को दूर करते हैं ये विटामिन और सप्लीमेंट्स - Vitamins and Supplements That Reduces Acid Reflux In Hindi

विटामिन

विटामिन ए एक एंटीऑक्सीडेंट्स होता हैं, जो आहार नील की परत और म्यूकस मेम्ब्रेन के लिए महत्वपूर्ण होता है। यह एक सुरक्षा कवच की तरह कार्य करता है, जो एसिड रिफ्लक्स की समस्या को कम करने में सहायक होता है। इसके मुख्य स्रोतों शकरकंद, गाजर व पालक आदि होते हैं। इन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

acid reflux in hindi

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स

विटामिन बी कॉम्पेक्स में कई विटामिन जैसे बी6, बी9 (फोलेट) और बी12 आदि को शामिल किया जाता है। यह विटामिन एसिड बनने की प्रक्रिया को कम करने में सहायक होता है। विटामिन बी कॉम्पलैक्स गैस्ट्रिक एसिड को रिलीज करने में मददगार होता है, इससे भोजन का पाचन सही तरह से हो पाता है। साथ ही, पाचन संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है। इसके लिए आप डाइट में साबुत अनाज, पत्तेदार सब्जियां और ब्रोकली को शामिल कर सकते हैं। 

विटामिन सी 

विटामिन सी में प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले गुण होते हैं। यह आहार नली के निचले हिस्से पर मौजूद एसोफेगस स्फिंक्टर को मजबूत करने में सहायक होता है। स्फिंकटर एक तरह के वाल्व की तरह कार्य करता है, जो पेट आहार नली और पेट को अलग करता है। जब पेट में एसिड बनने लगता है तो वह स्फिंकटर से वापस मुंह की तरफ आने लगता है। इससे एसिडिटी की समस्या होने लगती है। लेकिन, डाइट में खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा, अनानास, आदि को शामिल कर आप एसिड रिफ्लक्स की समस्या से बचाव कर सकते हैं।  

मेलाटोनिन

मेलाटोनिन व्यक्ति के स्लीप साइकिल को नियंत्रित करने में सहायक होता है। लेकिन, इसके प्रभाव एसिड रिफ्लक्स की समस्या में भी देखने को मिलते हैं। मेलाटोनिन रात के समय में होने वाले एसिड रिफ्लक्स की समस्या को कम करने में मददगार होता है। मेलाटोनिन का उत्पादन शरीर में अपने आप होता है, लेकिन किसी तरह की समस्या में डॉक्टर सप्लीमेंट्स के रूप में इसे दे सकते हैं। 

प्रोबायोटिक्स

आंतों में स्वस्थ्य बैक्टीरिया को बढ़ाने में प्रोबायोटिक्स सहायक होते हैं। यह पाचन क्रिया को बेहतर करते हैं और आहार को पचाने में मदद करते हैं। इससे आपको पेट संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है। एसिड रिफ्लक्स की समस्या में आप प्रोबायोटिक्स का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप दही, डोसा, ढोकला आदि का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए खाएं ये 5 प्रोबायोटिक्स फूड्स, जल्द मिलेगा आराम

पेट में एसिड बनने की समस्या को दूर करने के लिए आप डाइट में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए विटामिन डी और कैल्शियम युक्त आहार को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा नियमित एक्सरसाइज से भी आप पाचन क्रिया को बेहतर कर सकते हैं। अगर एसिड रिफ्लक्स की समस्या अधिक हो रही है तो ऐसे में आप बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer