29 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 29 दिसंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।

Kunal Mishra
Written by: Kunal MishraUpdated at: Dec 28, 2023 19:33 IST
29 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

वैदिक काल में होने वाली कुल 12 राशियों में से सभी का राशिफल और स्वास्थ्य एक दूसरे से पूरी तरह से अलग होता है। नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने के साथ ही शारीरिक गतिविधियों में शामिल होकर खुद को फिट रखा जा सकता है। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्टसे सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 29 दिसंबर यानी आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा। 

मेष  

मेष राशि के जातकों को आज अपने गुस्से को काबू करना है। आज के दिन आपको अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होने या फिर तनाव लेने से भी बचना चाहिए। 

वृषभ  

वृषभ राशि के लोगों को आज शरीर में उर्जा की कमी महसूस नहीं होगी। आज के दिन आपको शांत रहकर आनंद लेना चाहिए। इसके लिए आपको हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज करने की भी जरूरत है। 

मिथुन  

मिथुन राशि के जातक आज के दिन स्वस्थ रह सकते हैं और दोस्तों के साथ छुट्टियां मना सकते हैं। मिथुन राशि के जातकों को आज खान-पान पर विशेषतौर ध्यान देना चाहिए। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 

कर्क 

कर्क राशि के जातकों का दिन आज सामान्य हो सकता है। आज आपको शांति का अनुभव हो सकती है। आज के दिन लापरवाही बरतने पर आपको मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। 

सिंह  

सिंह राशि के लोगों को शरीर में भरपूर उर्जा का एहसास हो सकता है साथ ही साथ व्यावसायिक विकास भी हो सकता है। आज आपको मानसिक और शारीरिक लक्ष्य बनाने की जरूरत है। 

कन्या 

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी बिजी रह सकता है। आज के दिन काम का ज्यादा लोड न लें और मल्टीटास्किंग कार्यों से बचें। ऐसा करने से स्वास्थ्य बेहतर रह सकता है। 

तुला 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शांति भरा रह सकता है। आज आपको ऐसे काम करने चाहिए जिससे आपको खुशी मिले। इसके लिए आप गिटार, पियानो बजाने के साथ ही गाने भी सुन सकते हैं। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए प्रेरणा भरा हो सकता है। आज आपको फिटनेस से जुड़े नए गोल्स बनाने चाहिए। आज के दिन आपको केवल हेल्दी डाइट ही लेनी चाहिए। 

धनु 

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन रोमांचक हो सकता है। आज आपको फिटनेस से जुड़ी एक्टीविटीज पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आप जिम भी ज्वॉइन कर सकते हैं। 

मकर  

मकर राशि के लोगों को आत्मविश्वास बढ़ाने और मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको शारीरिक उर्जा की कमी महसूस हो सकती है साथ ही साथ आलस भी आ सकती है। 

कुंभ 

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन शारीरिक गतिविधियों पर खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आप इंडोर और आउटडोर गेम में शामिल होने के साथ ही साथ एरोबिक्स सकते हैं।

मीन 

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा साबित साबित हो सकता है। अगर आप हेल्दी वजन मेनटेन रखने के लिए डाइट में बदलाव कर रहे हैं तो ऐसे में खान-पान की क्वालिटी पर भी ध्यान रखें। 

Disclaimer