Doctor Verified

गर्म पानी से नहाने के कारण हो सकती हैं त्वचा संबंधी समस्याएं, जानें नहाने के बाद त्वचा पर क्या लगाएं?

How Bathing With Hot Water Can Affect Your Skin In Hindi: गर्म पानी से नहाने पर स्किन प्रॉब्लम जैसे एक्जिमा की कंडीशन बिगड़ सकती है। 

Meera Tagore
Written by: Meera TagoreUpdated at: Dec 28, 2023 14:01 IST
गर्म पानी से नहाने के कारण हो सकती हैं त्वचा संबंधी समस्याएं, जानें नहाने के बाद त्वचा पर क्या लगाएं?

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

How Bathing With Hot Water Can Affect Your Skin In Hindi: सर्दियां अपनी चरम पर हैं। हर कोई इन दिनों अपनी सेहत का खास ख्याल रख रहा है। अच्छी डाइट फॉलो कर रहा है और अच्छी लाइफस्टाइल अपना रहा है। इसके अलावा, नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल कर रहा है। गर्म पानी से नहाने की वजह से सर्दी-जुकाम का रिस्क कम हो (Benefits of hot water bath) जाता है। गर्म पानी से नहाने से सुकून भी मिलता है। कई लोग गर्म पानी से नहाने के बाद बॉडी पेन (Can Hot Water Bath Reduce Body Pain) से रिलीफ महसूस करते हैं। यहां तक कि यह भी माना जाता है कि गर्म पानी से नहाने के कारण मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता हे। कुछ लोग नियमित रूप से रात को गर्म पानी से नहाकर सोते हैं, जिससे नींद अच्छी आती है। लेकिन, यहां यह सवाल उठता है कि क्या गर्म पानी स्किन के लिए भी लाभकारी है? गर्म पानी से नहाने का स्किन पर किस तरह का असर (Garam Pani Se Nahane Ke Fayde) पड़ता है? इस लेख में आगे जानते हैं।

गर्म पानी का स्किन पर असर- Effect Of Hot Water Bath On Skin In Hindi

Effect Of Hot Water Bath On Skin In Hindi

नई दिल्ली स्थित अभिवृत एस्थेटिक्स के कॉस्मेटोलॉजिस्ट और स्किन एक्सपर्ट डॉ. जतिन मित्तल कहते हैं, “गर्म पानी से नहाना भले ही आपको रिलीफ महसूस कराता है और बॉडी पेन में भी इसका अच्छा असर पड़ता है। लेकिन, गर्म पानी स्किन के लिए बिल्कुल अच्छे नहीं होते हैं। इसके उलट, यह स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। असल में, गर्म पानी से नहाने के कारण स्किन का नेचुरल ऑयल का स्तर गिरने लगता है, जिससे स्किन से जुड़ी कई तरह की प्रॉब्लम होने का रिस्क बढ़ जाता है। यहां तक कि अगर किसी को एक्जिमा या स्किन रैशेज हैं, तो उनकी कंडीशन (Hot Water Bath Cause Itching) खराब हो सकती है। इसलिए, अगर पहले से किसी को स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम है, तो नहाने के लिए पानी को बहुत ज्यादा गर्म न करें। हल्का गुनगुने पानी का ही नहाने के लिए इस्तेमाल करें।"

इसे भी पढ़ें: रोजाना गर्म पानी से नहाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

स्किन की केयर कैसे करें- Tips To Take Care Of Skin After Hot Water Bath In Hindi

Tips To Take Care Of Skin After Hot Water Bath In Hindi

डॉ. जतिन मित्तल बताते हैं कि अगर आप गर्म पानी से नहाते (garam pani se kya hota hai) हैं, तो आप कुछ विशेष उपायों को जरूर आजमाएं-

  • गर्म पानी से नहा रहे हैं, तो लंबे समय तक नहाने से बचें। जितना कम समय गर्म पानी में बिताएंगे, स्किन को उतना ही कम नुकसान होगा।
  • नहाने के लिए आप गर्म पानी में तेल मिक्स कर सकते हैं। कुछ डर्मोटोलॉजिस्ट का मानना है कि गर्म पानी में ऑयल मिक्स करके नहाने से स्किन की ड्राईनेस कम प्रॉब्लम कम होती है।
  • सर्दियों के दिनों में कोशिश करें कि बहुत ज्यादा गर्म पानी से न नहाएं। इसके बजाय, हल्का गुनगुना पानी से नहाना सही रहेगा।
  • गर्म पानी से नहाने के तुरंत बाद स्किन मॉइस्चराइज का इस्तेमाल करें। इससे स्किन की रेडनेस और स्किन रैशेज से रिकवरी में भी मदद मिलती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- Frequently Asked Questions

क्या गर्म पानी से नहाना त्वचा के लिए खराब है?

गर्म पानी से नहाने पर स्किन की कंडीशन बिगड़ सकती है। अगर किसी को पहले से एक्जिमा, पिंपल या सोरायसिस जैसी प्रॉब्लम है, तो उन्हें गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए।

जब आप गर्म स्नान करते हैं तो आपके शरीर में क्या होता है?

गर्म पानी से नहाने का हेल्थ पर बहुत अच्छा असर पड़ता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और ब्लड प्रेशर के स्तर में भी कमी देखी जा सकती है।

क्या गर्म स्नान करना अच्छा है?

एक्सपर्ट्स की मानें, तो गर्म पानी से नहाना सेहत के लिहाज से सही है। इसेस ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, बॉडी पेन कम होता है और कई अन्य बीमारियों में भी यह लाभकारी है। लेकिन, स्किन प्रॉब्लम से गुजर रहे लोगों को गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए।

Image Credit: Freepik

Disclaimer