Fact Checked

Fact Check: क्या वाकई मूंगफली खाने के बाद पानी पीने से खांसी आती है? जानें सच्चाई

Drinking Water After Eating Peanuts Cause Coughing:  कुछ लोगों को मूंगफली खाने के बाद पानी पीने से खांसी हो सकती हैं, लेकिन सभी के लिए ऐसा नहीं है।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Dec 28, 2023 19:11 IST
Fact Check: क्या वाकई मूंगफली खाने के बाद पानी पीने से खांसी आती है? जानें सच्चाई

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Drinking Water After Eating Peanuts Cause Coughing: खानपान से जुड़ी सलाह और भ्रामक बातें हमारे समाज में आम हैं। आज के समय में इंटरनेट पर भी कई ऐसी भ्रामक बातें तेजी से फैलती हैं। आपने भी ऐसा जरूर सुना होगा कि मूंगफली खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इसके पीछे यह तर्क दिया जाता है कि मूंगफली खाने के बाद पानी पीने से गला खराब हो सकता है और खांसी आने लगती है। अक्सर लोग इस तरह की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा कर लेते हैं। कई बार ऐसी बातों पर भरोसा करने की वजह से लोग गंभीर परेशानियों का शिकार भी हो जाते हैं। 

सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई मूंगफली खाने के बाद पानी पीने से खांसी आती है?

क्या वाकई मूंगफली खाने के बाद पानी पीने से खांसी आती है?- Can Drinking Water After Eating Peanuts Cause Coughing in Hindi

ऐसा माना जाता है कि मूंगफली में तेल होता है और इसे खाने के बाद पानी पीने या कुछ ठंडा खाने से फूड पाइप में फैट जमा हो जाता है। कहा जाता है कि इसकी वजह से गले में खराश, जलन और खांसी की समस्या भी हो सकती है। हालांकि, बात के पीछे कोई भी वैज्ञानिक तर्क नहीं दिया जाता है। कुछ लोग इसके पीछे आयुर्वेद के तर्क देते हैं कि आयुर्वेद में तैलीय चीजों को खाने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी गयी है। आयुर्वेद के मुताबिक ऐसी चीजों का सेवन करने के बाद कम से कम 20 मिनट तक कुछ भी नहीं खाना चाहिए। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी इसको लेकर कहते हैं, "मूंगफली खाने के बाद पानी पीने से खांसी या खराश होने वाली बात पूरी तरह से सही नहीं है। कुछ लोगों को मूंगफली खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति को यह परेशानी हो।"

Drinking Water After Eating Peanuts Cause Coughing

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या ज्यादा नमक खाने से भी डायबिटीज हो सकती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

दरअसल, मूंगफली की तासीर गर्म होती है और इसे खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से शरीर और गले का तापमान बिगड़ सकता है। इसकी वजह से श्वसन तंत्र से जुड़ी परेशानियों का खतरा रहता है। इसके अलावा मूंगफली खाने के बाद खांसी और गले में खराश की समस्या फूड एलर्जी के कारण भी हो सकती है। अगर एलर्जी से पीड़ित व्यक्ति मूंगफली या अखरोट जैसे नट्स का सेवन करता है, तो इसकी वजह से शरीर हिस्टामाइन नामक केमिकल रिलीज करता है और इसकी वजह से खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी स्थितियां हो सकती हैं। इसलिए मूंगफली या नट्स खाने के 10 मिनट बाद ही पानी पीने की सलाह दी जाती है।

ऐसे में यह बात बिलकुल साफ हो गयी है कि मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीने से और खांसी आने में कोई वैज्ञानिक संबंध नहीं है। इस बात की पुष्टि करने के लिए कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है। ऐसे लोग जिन्हें एलर्जी और सांस से जुड़ी परेशानियां हैं, उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए। इसके अलावा कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को भी मूंगफली खाने के बाद ऊपर बताई गयी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer