महाराष्ट्र में हर घंटे 25 लोग हो रहे हैं टीबी से संक्रमित, जानें इससे बचाव के तरीके

महाराष्ट्र में टीबी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में हर घंटे टीबी के 25 मरीजों की पुष्टि हो रही है। 

Kunal Mishra
Written by: Kunal MishraUpdated at: Dec 27, 2023 14:36 IST
महाराष्ट्र में हर घंटे 25 लोग हो रहे हैं टीबी से संक्रमित, जानें इससे बचाव के तरीके

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

टीबी एक गंभीर समस्या है, जिससे दुनियाभर में लाखों लोग पीड़ित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस बीमारी को कोरोना महामारी के बाद दूसरा सबसे बड़ा नुकसानदायक वायरस बताया है। महाराष्ट्र में टीबी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में हर घंटे टीबी के 25 मरीजों की पुष्टि हो रही है। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 

महाराष्ट्र में हर घंटे मिल रहे हैं 25 मरीज 

लोकसभा में दिए गए एक डेटा के मुताबिक इस साल यानि 2023 में जनवरी से लेकर नवंबर माह तक राज्य में हर घंटे टीबी के 25 नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 2025 तक टीबी को हटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जनवरी से अबतक महाराष्ट्र में कुल 2,10,000 लोगों में टीबी की पुष्टि की जा चुकी है। हालांकि, सरकार द्वारा संदिग्ध लोगों की टेंस्टिंग पर पूरा जोर दिया जा रहा है। टीबी के सबसे ज्यादा मामले मुंबई, नागपुर, पुणे, ठाणे आदि जैसे शहरों से सामने आए हैं। 

इसे भी पढ़ें- भारत में टीबी के सबसे ज्यादा मामले, साल 2022 में 28 लाख से ज्यादा केस आए सामने: WHO

यूपी में भी टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ी 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो उत्तर प्रदेश में भी टीबी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। यूपी में इस साल अबतक टीबी के 5 लाख 51 हजार 372 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि साल 2021 में 4,53,712 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं साल 2022 की बात करें तो  5,22,850 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। 

टीबी से बचने के तरीके 

  • टीबी से बचने के लिए आपको खान-पान पर विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको हेल्दी चीजें खानी चाहिए। 
  • नियमित तौर पर योग और एक्सरसाइज करने से टीबी का खतरा कम होता है। 
  • टीबी से बचने के लिए आपको अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखना चाहिए। 
  • अगर आपको टीबी है तो इसके लिए टीबी से संक्रमित मरीजों से बचें। 
  • इसके लिए वेंटिलेशन अच्छा रखें साथ ही बैक्टीरिया से बचाव करें। 
Disclaimer