ठंड में क्यों होता है जोड़ों में दर्द? ऐसे करें ठीक

By Shilpy Arya
2023-12-29,11:31 IST

जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है। लेकिन यह दिक्कत ठंड के मौसम में बढ़ जाती है। लेख में जानें इसके कारण व इसे ठीक करने के कुछ आसान घरेलू उपाय-

ठंड में क्यों होता है जोड़ों में दर्द?

ठंड का मौसम आते ही तापमान में गिरावट होने लगती है। इस कारण ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं और ब्लड फ्लो स्लो हो जाता है। यह जोड़ों में दर्द की वजह बनता है। इसके अलावा, हवा में दाब घटने लगता है। जिससे जोड़ों का द्रव्य गाढ़ा हो जाता है। ज्वॉइंट पेन का एक कारण यह भी है।

स्ट्रेच करें

जोड़ों के दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप ठंड के मौसम में रोजाना स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे करने से आपको फुर्ती आती है और जोड़ों की जकड़न कम होती है।

हल्दी

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी हड्डियों से जुड़ी तमाम दिक्कतों से छुटकारा दिलाती है। इससे जोंड़ों का दर्द व सूजन दूर होती है। आप हल्दी दूध, चाय, या पानी पी सकते हैं।

मालिश

जोड़ों में दर्द होने पर आप गुनगुने तेल से मसाज कर सकते हैं। यह रक्त के संचार को बेहतर करता है। साथ ही, दर्द व सूजन ठीक करता है। इसके लिए आप नारियल या सरसों का तेल ले सकते हैं।

तुलसी

तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। यह दर्द से राहत दिलाते हैं। आप रोज सुबह तुलसी की 3 से 4 पत्ती चबा सकते हैं।

सिंकाई करें

सिंकाई करने से भी दर्द से निजात पाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए हॉट वाटर बैग की मदद लें।

ठंड में होने वाले जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए ये तरीके अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com