पेट में बहुत ज्यादा गैस बन रही हो, तो क्या करें?

By Shilpy Arya
2023-12-28,15:39 IST

अक्सर ऑयली या हेवी फूड खाने के कारण आपके पेट में गैस बनने लगती है। लेकिन कुछ लोगों को यह दिक्कत हमेशा रहती है। तो ऐसे में आप कुछ नुस्खे अपना सकते हैं। लेख में इनके बारे में जानें विस्तार से-

मेथी का पानी

इसमें फाइबर के गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो अपच व गैस से राहत दिलाते हैं।इसके अलावा, यह पेट से जुड़ी अन्य दिक्कतों को दूर करने में भी मदद करते हैं।

पुदीने की चाय

पाचन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए आप पुदीने की चाय पी सकते हैं। यह उल्टी और मतली से भी आराम दिलाती है।

वज्रासन करें

वज्रासन करने से भी आपको पेट की गैस से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। घुटनों को पीछे की तरफ मोड़कर बैठें। हिप्स को एड़ियों से जोड़ें। अब रीढ़ को सीधा रखकर 5-6 मिनट ऐसे ही बैठें।

अजवाइन

पेट की गैस से छुटकारा दिलाने में अजवाइन एक रामबाण इलाज है। गैस बनने पर गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच अजवाइन खाएं।

हींग

आप नाभि पर हींग के पाउडर को लगा कर भी पेट की गैस से छुटकारा पा सकते हैं। आप हींग का पानी पी भी सकते हैं।

पेट में बहुत ज्यादा गैस बनने पर आप ये सभी तरीके अपना सकते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहे onlymyhealth.com