मेथी को बालों में कैसे लगाएं?

By Shilpy Arya
2023-12-28,22:59 IST

मेथी का सेवन करने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह आपके बालों के लिए भी बेहद गुणकारी होती है। लेख में जानें इसे बालों में कैसे लगाएं-

बालों के लिए मेथी के फायदे-

मेथी आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटी-फंगल गुण स्कैल्प को संक्रमण से बचाते हैं। इसके अलावा, यह एंटी-इंफ्लेमेटरी व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो बालों की ग्रोथ को बेहतर करते हैं।

नारियल तेल

मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर नारियल तेल में मेथी के दानों का पेस्ट मिक्स करें। इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। 15 मिनट रुकें फिर सादे पानी से हेयरवॉश करें।

नींबू

नींबू के रस में मेथी का पेस्ट मिक्स करके लगाने से रुसी की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसे हेयरपैक की तरह हफ्ते में 2 बार लगाएं।

सीधे तौर पर लगाएं

आप मेथी दानों को बालों में सीधे तरीके से भी लगा सकते हैं। इसके लिए 3 से 4 मेथी के दानों को रात में सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस दानों का पेस्ट बना लें। फिर इसे हेयर पैक की तरह बालों पर लगाएं।

दही

दही में बायोटिन व जिंक पाए जाते हैं, जो बालों को जड़ से स्वस्थ व मजबूत बनाते हैं। सबसे पहले दही को फेंट लें। अब इसमें मेथी के बीजों का पेस्ट मिलाएं। इसे अपने बालों में लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब गुनगुने पानी से बाल धो लें।

मेहंदी

स्कैल्प को हेल्दी रखने के लिए आप बालों में लगाने वाली मेहंदी में भी मेथी के पेस्ट को मिलकर लगा सकते हैं। इससे बाल लंबे और शाइनी बनते हैं।

आप मेथी को बालों में इन सभी तरीकों से लगा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com