![बच्चों को खिलाएं बाजरा से तैयार की गई ये हेल्दी खिचड़ी, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे](http://images.onlymyhealth.com/imported/images/2023/December/22_Dec_2023/mian-bajra-khichdi.jpg)
Bajra Khichdi Recipe For Babies: बच्चों के छह माह के होने के बाद उनकी डाइट में ठोस पदार्थ देने शुरू किये जाते हैं। लेकिन इस उम्र में भी बच्चों के दांत पूरी तरह नहीं निकले होते हैं, इसलिए उन्हें कोई भी चीज तरल पदार्थ के रूप में दी जाती है। इसी तरह बच्चों की सेहत के लिए साबुत अनाज जैसे कि रागी, गेंहू, चावल और बाजरा भी फायदेमंद माने जाते हैं। बच्चों की डाइट में साबुत अनाज कई तरीकों से शामिल किये जा सकते हैं, जैसे कि पाउडर, सूप या खिचड़ी। इसी तरह से आप बाजरे की खिचड़ी भी बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ बच्चे के पोषक तत्व मिलते हैं, बल्कि यह बच्चों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। बच्चों के लिए बाजरा की खिचड़ी के फायदे और रेसिपी बताते हुए पीडियाट्रिशियन डॉ अर्पित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
बच्चों के लिए बाजरा की खिचड़ी कैसे बनाएं- How To Make Bajra Khichdi For Babies
एक छोटी खिचड़ा तैयार करने के लिए सामग्री
- बाजरा- 2 चम्मच
- चावल- 1 चम्मच
- मूंग दाल - 2 चम्मच
- सब्जियां- आधी कटोरी (बीन्स, गाजर, टमाटर)
- मसाले- स्वादानुसार (काली मिर्च, नमक, हल्दी, जीरा)
इसे भी पढ़ें- रोटी को ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
बनाने की विधि
- सबसे पहले बाजरा, चावल और मूंग दाल को एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- अब सभी सब्जियों को बारीक काटकर रख लें।
- पैन में घी गर्म करें और इसमें थोड़ा जीरा और हल्दी डालें।
- अगले स्टेप में इसमें सब्जियां डालकर मीडियम फ्लेम पर भून लें।
- अगर बच्चे की उम्र एक साल से ज्यादा है, तो इसमें काली मिर्च और नमक भी डालें।
- आखिर में इसमें भिगोकर रखें गया बाजरा, मूंग और चावल मिलाएं।
- कूकर में पकाएं और बनने के बाद खिचड़ी को थोड़ा पीस लें।
- अब आप बच्चे को ये बाजरा की खिचड़ी खिला सकते हैं।
बच्चे के लिए बाजरे की खिचड़ी के फायदे- Bajra Khichdi Benefits For Babies
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
बाजरे की खिचड़ी के सेवन से बच्चों का पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जो पाचन को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। इसके सेवन से बच्चे को कब्ज, अपच जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
हेल्दी ग्रोथ में मदद करे
बाजरे की खिचड़ी के सेवन से बच्चे की हेल्दी ग्रोथ में भी मदद मिलती है। दरअसल, बाजरे में फाइबर के साथ आयरन, प्रोटीन और विटामिन्स भी होते हैं, जो बच्चे के समस्त विकास के लिए जरूरी हैं।
इसे भी पढ़ें- World Diabetes Day 2023: सर्दियों में जरूर करें इन 5 चीजों का सेवन, डायबिटीज का जोखिम होगा कम
हड्डियों को मजबूत बनाए रखे
बाजरे की खिचड़ी का सेवन करना बच्चे की बोन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम भी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो बच्चे की बोन हेल्थ के लिए जरूरी है।
मांस-पेशियां मजबूत बनाए रखे
बाजरे की खिचड़ी के सेवन से बच्चे की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। इसमें प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो बच्चे की मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करेगा।
इस तरह से आप घर पर ही बाजरे की खिचड़ी तैयार करके दे सकते हैं। अगर बच्चा किसी प्रकार की दवा ले रहा है, तो अपने पीडियाट्रिशियन का सलाह पर ही बच्चे को बाजरे की खिचड़ी दें।
View this post on Instagram