सर्दियों में डाइट में जरूर शामिल करें न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के बताए गए ये 3 फूड्स, जानें इसके फायदे

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने सर्दियों में डाइट में शामिल करने वाले कुछ फूड्स के बारे में बताया है। आइये जानते हैं इसके बारे में।

Kunal Mishra
Written by: Kunal MishraUpdated at: Dec 27, 2023 14:42 IST
सर्दियों में डाइट में जरूर शामिल करें न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के बताए गए ये 3 फूड्स, जानें इसके फायदे

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

सर्दियों में आमतौर पर लोग खाने में ढ़ील देने लगते हैं और कई बार जरूरत से ज्यादा खाना भी खा लेते हैं। इससे मोटापा बढ़ने के साथ ही साथ शरीर में अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। जानी मानी सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के मुताबिक सर्दियों में खान-पान पर विशेषतौर पर ध्यान रखना चाहिए। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने सर्दियों में डाइट में कुछ फूड्स शामिल करने की सलाह दी है। आइये जानते हैं इसके बारे में। 

सर्दियों में रखें डाइट का ध्यान 

रुजुता के मुताबिक सर्दियों में डाइट का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। सर्दियों में कुछ लोग ओवरईटिंग करते हैं, जो सेहत के लिए आगे चलकर खतरे का सबब भी बन सकता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में आपको हरी सब्जियां, ताजे फल, साबुत अनाज आदि के साथ ही अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। 

सर्दियों में क्या खाना चाहिए? 

गोंद 

रुजुता की मानें तो सर्दियों में डाइट में गोंद को जरूर शामिल करना चाहिए। सर्दियों के दौरान इसे खाने से शरीर गर्म रहता है साथ ही हड्डियों से जुड़ी समस्याएं जैसे गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस आदि जैसी समस्याओं का खतरा भी कम होता है। आप गोंद के लड्डू बनाकर खा सकते हैं साथ ही साथ इसकी चिक्की बनाकर भी खा सकते हैं। आप चाहें तो इसमें पंजीरी मिलाकर भी खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - गोंद चिलगोजा खाने से दूर होती हैं शरीर की कई समस्याएं, जानें खाने का सही तरीका

हरा लहसुन 

सर्दियों में हरा लहसुन खाना भी सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है। हरा लहसुन आपको सर्दियों में आसानी से मिल सकता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण और एंटीऑक्सिडेंट आदि पाए जाते हैं, जो फ्लू से बचाने में मददगार साबित होते हैं। इसे आप आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।  इसे आप चटनी या फिर सब्जियों आदि में डालकर खा सकते हैं। 

शलजम 

सीजनल फूड्स की बात आते ही शलजम का नाम भी टॉप पर रहता है। सर्दियों के मौसम में इसे अपनी डाइट में शामिल करने से कई फायदे मिलते हैं। इसे खाने से शरीर में ग्लूकोज और ब्लड प्रेशर का लेवल नियंत्रित रहता है। यही नहीं इसे खाने से आपकी आंत और पेट दोनों साफ रहते हैं। इसके लिए आप शलजम की सब्जी बनाकर खाने से साथ ही इसे सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं। 

Disclaimer