प्रेग्‍नेंसी में खजूर खाने से महिलाओं को मिलेंगे 5 फायदे

By Vikas Rana
2023-12-29,10:53 IST

प्रेग्नेंसी में खजूर खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

एक्सपर्ट की राय

स्टार अस्पताल की स्त्री रोग एक्सपर्ट डॉ विजय लक्ष्मी के अनुसार, 'प्रेग्नेंसी में अपने आहार पर ध्यान देना काफी जरूरी होता है। अच्छी डाइट मां और बच्चे के स्वास्थ्य को ठीक रखती है।'

पोषक तत्वों से भरपूर

खजूर में आयरन, प्रोटीन, विटामिन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

प्रेग्नेंसी में खजूर खाना पेट के लिए फायदेमंद होता है। खजूर पेट के डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।

एनीमिया से बचाता है

प्रेग्नेंसी में खजूर खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। खजूर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो महिलाओं को एनीमिया के खतरे से बचाता है।

थकान दूर करता है

खजूर खाने से शरीर की थकावट दूर होती है। खजूर शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने में मदद करता है।

बच्चे के लिए फायदेमंद

खजूर में फोलिक एसिड की मात्रा काफी अधिक होती है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान खजूर खाने से रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क स्वस्थ रहती है।

प्रेग्नेंसी में खजूर खाने से महिलाओं को इतने ज्यादा फायदा मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com