योग निद्रा करने से शरीर में होते हैं ये 5 बदलाव

By Harsha Singh
2023-12-29,06:00 IST

योग निद्रा एक आसान, लेकिन बहुत फायदेमंद आसन होता है। इसका रोजाना अभ्यास करने से आप शरीर को कई गंभीर समस्याओं से बचा सकते हैं। इससे आपकी मेंटल हेल्थ को भी फायदा होता है। आइए इससे होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-

कैसे करें योग निद्रा?

इसके लिए आपको सबसे पहले सीधे पीठ के बल लेटकर, एक लंबी और गहरी सांस लेनी है। अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी बनाए और दोनों हाथों को शरीर से थोड़ा दूर रखें। अब सांस को सामान्य रखें और आंखों को बंद कर लें। इसके बाद अपनी बॉडी के नीचे से ऊपर तक, हर हिस्से पर एक-एक करके फोकस करना है।

स्ट्रेस में कमी

रोजाना योग निद्रा का अभ्यास करने से इंसान को तनाव से राहत मिलती है। यह इस आसन का सबसे बेस्ट फायदा होता है। योग निद्रा करने से आप अंदर से खुद को हैप्पी और रिलीफ महसूस करते हैं।

दर्द से मिलेगा आराम

अगर कोई व्यक्ति किसी तरह के क्रोनिक पेन से परेशान है, तो उसे योग निद्रा का अभ्यास रोजाना करना चाहिए। इससे शरीर को आराम और मानसिक शांति का अनुभव होता है, जिससे चोट और सूजन से राहत पाई जा सकती है।

पीरियड्स में फायदेमंद

योग निद्रा करने से महिलाओं को पीरियड्स में बहुत मदद मिलती है। अगर आप पीरियड्स के दौरान क्रैंप्स और मूड स्विंग्स का सामना करती हैं, तो योग निद्रा का अभ्यास जरूर करें।

अनिद्रा से बचाव

आजकल अनिद्रा की समस्या बहुत आम हो चुकी है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो योग निद्रा की मदद ले सकते हैं। इस आसन को करने से आपका दिमाग रिलैक्स हो जाएगा और आपको अच्छी नींद आएगी।

फोकस बढ़ेगा

योग निद्रा से मन शांत और एकाग्र हो जाता है। इस आसन को करने से इंसान को थकान और डिप्रेशन से बचने में मदद मिलती है। इसी वजह से फोकस बढ़ता है।

योग निद्रा शरीर के लिए फायदेमंद होती है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com